{"_id":"585822224f1c1b6755e3955d","slug":"police-arrested-three-fake-student-during-the-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी में धरे गए तीन मुन्नाभाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीईटी में धरे गए तीन मुन्नाभाई
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज में सोमवार को टीईटी की दूसरी पाली की परीक्षा में तीन मुन्नाभाई धरे गए। केंद्र व्यवस्थापक ने तीनों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए लोगों में जौनपुर की शिक्षामित्र का पति भी शामिल है। वह पत्नी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राजकीय इंटर कालेज में सोमवार को दूसरी पाली में टीईटी की परीक्षा हो रही थी। कक्ष संख्या 21 में निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने दो मुन्ना भाइयों को धर दबोचा। मंजू यादव के स्थान पर इलाहाबाद के हनुमानगंज का रहने वाला अभिषेक यादव परीक्षा दे रहा था। उसी कक्ष में शिक्षामित्र पत्नी सीता के स्थान पर पति महेंद्रनाथ परीक्षा देते हुए मिला। कक्ष निरीक्षक भी चेकिंग के दौरान दोनों को दबोचने में नाकाम रहे। कक्ष संख्या 22 में मंजू यादव की जगह पर अभय सिंह निवासी कर्नलगंज इलाहाबाद परीक्षा देते हुए पकडे़ गए। केंद्र व्यवस्थापक उमेश कुमार ने तीनों को सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। तीनों को नगर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द करने के बाद केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को तीनों के खिलाफ तहरीर दी। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।