{"_id":"5b1824cb4f1c1ba76e8b66ac","slug":"police-arrested-the-victims-of-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप लूटकांड में संदिग्धों को पुलिस ने उठाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप लूटकांड में संदिग्धों को पुलिस ने उठाया
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडवाचंद्रिका। पेट्रोल पंप से 37 हजार रुपये लूटकर फायरिंग करते हुए भागने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस हर संभावित स्थलों पर दबिश दे रही है। आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अंतू थाना क्षेत्र के बझान स्थित किसान सेवा केंद्र पर मंगलवार की शाम बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश फायरिंग करते हुए सेल्समैन से 37 हजार रुपये लूटकर भाग निकले।
इस मामले में पेट्रोल पंप मालिक संदीप सिंह की तहरीर बपर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अंतू पुलिस व स्वाट टीम ने रात भर दबिश देकर आधा दर्जन युवकों को हिरासत मेें लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। एसओ अंतू ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे आसपास के हो सकते हैं। बदमाशों के पेट्रोल पंप की सारी गतिविधियों की जानकारी थी। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।