फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police arrested bangladeshi

बांग्लादेशी चोरों ने की थी दो करोड़ की चोरी

Wed, 12 Apr 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
police arrested bangladeshi
news
कस्बे में सराफ दुकान से दो करोड़ के गहने चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बांग्लादेशी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि इन लोगों के पास अब भारतीय राशनकार्ड है। पुलिस ने झारखंड से एक युवक को गिरफ्तार करके उसके पास से 11 हजार रुपये व 100 ग्राम सोना बरामद किया है। झारखंड के साहबगंज जिले के राजमहल मजिस्ट्रेट के पास से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस कुंडा ले आई।
विज्ञापन


कोतवाली के कस्बा खैराती रोड पर अफजल ज्वैलर्स की दुकान से दो करोड़ के सोने के आभूषण चोरी हो गए थे। इसके लिए चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया था। एसपी की सख्ती के बाद एसआई बलराम सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी अमित मिश्रा ने इसके तथ्य जुटाए। इसके बाद विवेचक अनिरुद्ध सिंह ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार झारखंड में बांग्लादेश की सीमा के करीब साहबगंज जिले में यह लोग नदी के डेल्टा में रहते हैं। इनका कार्य ही बड़ी-बड़ी चोरियों को अंजाम देना है।
विज्ञापन


पकड़े गए यासीन शेख पुत्र रहमान निवासी मंगलहाट ने बताया है कि उसके साथ और छह लोग चोरी करने के लिए आए थे। इसमें सैफुद्दीन पुत्र बच्चा शेख, सना उल्ला शेख पुत्र बुद्दूस शेख, मनाकल शेख पुत्र अज्ञात सिराजुल शेख पुत्र अबुल शेख शमीम शेख पुत्र अज्ञात व शरीफ शामिल थे। इनमें से सैफुद्दीन और सनाउल्ला ने करीब 15 दिन यहां रुककर रेकी थी। इसके बाद इन लोगों को काम करने के लिए बुलवाया गया था। पुलिस झारखंड पहुंची तो वहां के टोलों में यह चर्चा थी कि यूपी से छह किलो सोना आया है। इसके बाद सीसीटीवी में आई फोटो के माध्यम से पहचान की गई और फिर एक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी यासीन को हिस्से में दो लाख रुपये आए थे। इस पैसे से उसने एक बाइक खरीदी। दो बच्चों का खतना कराया था। उसके पास से 11 हजार रुपये और 100 ग्राम सोना बरामद हुआ है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed