फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   parents murdered lover in pratapgrah

पूछताछ हुई तो फफक पड़ी प्रेमिका बोली- मेरे मां-पिता ने कराई हत्या

Tue, 27 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Tue, 27 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
parents murdered lover in pratapgrah
न्‍यूूज
बागीश की हत्या में नामजद पूजा पूलिस की पूछताछ के दौरान टूट गई। उसने फफकते हुए बताया कि बागीश को उसके मां और पिता ने मरवाया। इसके बाद भी वह बिलखती रही। बता दें कि मृतक के पिता ने जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है उनमें पूजा का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

बागीश की हत्या के मामले में उसके पिता ने कथित प्रेमिका पूजा समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इनमें पूजा के माता-पिता के अलावा भाई और गांव का ही कोटेदार भी शामिल है। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इन सभी को थाने ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक यहां पूछताछ शुरू होते ही पूजा बिलखने लगी। उसने बताया कि बागीश की हत्या उसके माता-पिता ने कराई। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में कई अन्य अहम बातें भीपता चली हैं।
विज्ञापन


बागीश उदईशाहपुर निवासी ओंकारनाथ तिवारी के दूसरे नंबर का बेटा था। वह मुंबई में एक कंपनी में काम करता था। छह माह पहले वह घर चला आया। यहां वह प्यार में फंस गया। आरोप है कि इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो वे भड़क उठे। दोनों की जाति अलग-अलग थी। परिवार के लोगों ने दोनों के मिलने जुलने पर प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि उनके विरोध के बाद भी बागीश पूजा से मिलने के लिए आसपास मंडराता रहता था। इसके चलते बदनामी भी होने लगी थी। हत्या के बाद बवाल की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने आसपास के थानेदारों को मौके पर भेजा। कंधई, पट्टी, कोहंडौर के एसओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को सभी ने समझा बुझाकर शांत कराया। देर रात तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजी कुत्ता पहुंच गया युवती के घर
काशीपुर तंबूरा नाले में बागीश का शव मिलने की खबर पर पहुंचे अफसरों ने इलाहाबाद से डॉग स्क्वॉयड भी बुलवाया। टीम पहले नाले के पास गई। यहां से खोजी कुत्ता भागते हुए पहले सुनसान बाग की ओर गया। इसके बाद वह पूजा के घर जाकर रुका। यह देख ग्रामीण दंग रह गए। घटना के बाद से ही बागीश का मोबाइल फोन गायब है। परिजनों का कहना है कि वह घर से निकलते समय अपने साथ मोबाइल लेकर निकला था। हालांकि ये बरामद नहीं हो सका है। पुलिस अब उसके नंबर की कॉल डिटेल निकलवा रही है।


...तो शायद बच जाती बागीश की जान
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने तत्परता दिखाई होती तो शायद बागीश की जान बच जाती। आरोप है कि कोई खबर नहीं मिलने पर घरवालों ने रविवार रात में ही पुलिस को सूचना दी थी। हालांकि शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। सोमवार को परिवार के लोगों ने तहरीर भी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस लापरवाह बनी रही। एसपी माधव प्रसाद वर्मा ने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया गया है। देवसरा पुलिस ने शिकायत के बाद भी प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed