फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Panchayat elections, the two factions clash , tension

पंचायत चुनाव को लेकर दो गुटों में मारपीट, तनाव

Sat, 26 Sep 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 26 Sep 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के लोगों को पीट दिया। इसकी जानकारी होने के बाद दूसरे गुट से भारी संख्या में लोग जुट गए। तनाव की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव नजदीक आते ही विवाद शुरू हो गया है। हथिगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के प्रधान गुड्डू का ड्राइवर उनके घर जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही महबूब ने उसे गाली देते हुए खूब राजनीति करने की बात कही। विरोध करने पर पिटाई करके भगा दिया। उधर जब प्रधान की तरफ से गोलू पुत्र शिवमंगल ने घटना की बाबत जानकारी करनी चाही तो उसे भी पीट दिया गया। इसकी जानकारी होते ही प्रधान के घर पर सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। आक्रोशित लोग विवाद पर उतारू थे और महमूद के घर पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों का कहना है कि जब आरोपी महमूद और मासूक को पुलिस ले जाने लगी तो दरोगा और सिपाहियों के साथ बदसलूकी की गई। इसकी जानकारी पर एसओ हथिगवां भी मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही प्रधान के समर्थक भी रास्ते में मिल गए। इस पर दोनों पक्षों में एक बार फिर से तनातनी हो गई। एसओ अमित पांडेय ने दोनों पक्षों को बलपूर्वक गाड़ी में बैठाया और थाने ले आए। देर शाम तक दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed