{"_id":"572798734f1c1b63705cdaa5","slug":"old-man-killed-in-lalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल अधेड़ की मौत से गांव में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल अधेड़ की मौत से गांव में तनाव
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 02 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime
खानीपुर में जमीन के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी होने पर गांव में तनाव पनप उठा। परिजनों ने पुलिस को घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए आरोपियों की गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया है। तनाव को देखते हुए अधिकारियों ने गांव जाकर हालात का जायजा लिया। उदयपुर थाना क्षेत्र के खानीपुर पूरे चैन में रविवार का जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव के बृजलाल, सुख्खे, गोविंद व मलखान ने लाठी-डंडों से विपक्षियों को जमकर पीटा। घटना में शिवदर्शन सिंह, वंशीलाल, गायत्री, रूबी, अंजलि, संगीता व कंचन घायल हो गईं। सभी को सांगीपुर अस्पताल लाया गया।
यहां गंभीर रूप से घायल शिवदर्शन सिंह (50) को जिला अस्पातल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से शिवदर्शन को इलाहाबाद के स्वरूप रानी अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश पनप उठा। अधेड़ की मौत पर गांव में पनपे तनाव की जानकारी मिलते ही सीओ बीआर प्रेमी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर शांत क राने का प्रयास किया। जानकारी पर एएसपी पश्चिमी स्वामीनाथ दोपहर बाद गांव पहुंचे। उनके पहुंचने पर महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। महिलाओं का आरोप था कि उदयपुर पुलिस की लापरवाही से घटना हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ने आरोपियाें की गिरफ्तारी का परिजनों को भरोसा दिलाया। तब जाकर वे शांत हो सके।