फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   not clear reason of sucide

पूर्व सभासद की पत्नी की मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट

Mon, 09 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 09 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
not clear reason of sucide
ऊषा सिंह
 पूर्व सभासद की पत्नी का पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मौत का कारण साफ न होने पर डॉक्टरों ने उसका बिसरा प्रिजर्व कर लिया। इसके बाद लोग शव लेकर सतइसा चले गए। मृतका के पिता के आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज निवासी दिनेश सिंह पूर्व सभासद हैं। रविवार की देर रात उनकी पत्नी ऊषा सिंह (32) का संदिग्ध हालत में कमरे में शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बुआ रात में ही ऊषा के ससुराल पहुंचकर हत्या का आरोपी ससुरालीजनों पर लगाने लगी।
विज्ञापन


इससे माहौल खराब होने की आशंका बन गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। सूत्रों की मानें तो मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेज दिया। मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। शरीर पर कई स्थानों पर काले धब्बे भी मिलने की बात सामने आई है। पीएम के बाद शव लेकर लोग उसकी बुआ के घर सतइसा चले गए। बतादें कि ऊषा का विवाह वर्ष 2002 में हुआ था। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि मृतका के घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। चूंकि शादी को सात साल से अधिक का समय बीत चुका है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मासूम बच्चों के सामने हुई थी ऊषा की पिटाई
पूर्व सभासद दिनेश सिंह के पिता अमर बहादुर सिंह का नाम इलाके के संभ्रांत लोगों में शुमार होता है। दिनेश के दो बेटे आदित्य और अमित हैं। दोनों अपने नाना के पास पढ़ाई करते थे, लेकिन इस बार कटरामेदनीगंज में ही पढ़ाई कर रहे हैं। मासूम बच्चों का कहना है कि शनिवार की शाम उसकी मां को तीनों चाचा ने मिलकर पीटा था। वह जान बचाने के लिए मंदिर के पास भाग गई थी। रात में पिता घर लौटे तो वह उसे अपने साथ ले आए। बाद में उनकी मां को सभी लोगों ने डराया। रविवार को भी चाचा व चाची मिलकर उसकी मां को पीटे और कमरे में बंद कर दिया था। भूख लगने पर उन्हें समोसा दिलाया गया। मां के कमरे में जाने नहीं दिया गया। वह मां की मौत के बाद भयभीत दिखाई पड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं डेढ़ विस्वा जमीन के लिए तो नहीं मारी गई ऊषा
ऊषा का मायका फतनपुर थाना क्षेत्र के धनऊपुर में है। उसके पिता महेंद्र प्रताप सिंह गुवाहाटी में स्थित होटल में प्रबंधक हैं। फोन पर महेंद्र ने आरोप लगाया कि अजीत नगर में उसकी डेढ़ विस्वा जमीन है। जिसे दिनेश के दूसरे भाई अपने नाम बैनामा करने की डिमांड कर रहे थे। जबकि वह चाहता था कि दिनेश और उसकी बेटी मकान बनाकर वहां रहे। इससे उसके ससुर, जेठ व देवर नाराज रहते थे। बच्चों की परवरिश भी वही करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed