{"_id":"1c5a4b60b8a795a28decfb3bb4744dd5","slug":"niece-sticks-to-normal-traffic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक सामान्य करने को भांजी लाठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक सामान्य करने को भांजी लाठी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद को लेकर मारपीट में घायल लोगों ने ग्रामीणों के साथ लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठी भांजकर आवागमन सामान्य कराया। घायलों को अस्पताल भेजा और दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
नगर कोतवाली के पुरबिया पट्टी निवासी सरोज सिंह सोमवार सुबह मकान का बारजा बनवाने के लिए बल्ली गड़वा रहा था। इसका पड़ोसी शेष नारायन के परिवार के लोगों ने विरोध कर दिया। कहासुनी के दौरान शेष नारायन पक्ष के लोगों ने सरोज के परिवार पर हमला बोल दिया। सदस्यों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की। गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। इससे आक्रोशित सरोज पक्ष के लोग ग्रामीणों के साथ विक्रमपुर मोड़ पर पहुंचे। वे लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे। हाईवे जाम की खबर मिलने पर शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
हाईवे जाम करने वाले ग्रामीणों पर पुलिस ने पहुंचने के साथ ही लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस की लाठी से कई लोग चुटहिल भी हुए। पुलिस घायल महिलाओं, बच्चों समेत सरोज सिंह, विनोद सिंह और बाले को अपने साथ कोतवाली ले गई। घायल सरोज सिंह (38), अमृता सिंह (34), भानू सिंह (12), समीक्षा (01) और दूसरे पक्ष के जगनारायण (65) को अस्पताल भेजा। पुलिस ने बाले और सरोज सिंह का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।