{"_id":"6d30c674394aab07614a298dfa13acef","slug":"news-hindi-news-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतू थाने में सिपाही ने जहर खाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतू थाने में सिपाही ने जहर खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू थाने में तैनात सिपाही संजय कुमार राय (47) की जहर खाने से मौत हो गई। बगल में सोए साथियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बिस्तर के पास सल्फास की पुड़िया मिली है। सिपाही की मौत की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक, एएसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे। पुलिस लाइन में सलामी देने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
जनपद गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के चदनीपुर निवासी संजय कुमार राय वर्ष 1987 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था।
15 जनवरी वर्ष 2015 को उनकी अंतू थाने में तैनाती हुई। वह आठ जनवरी को मां प्यारे देवी की तबीयत खराब होने के चलते अवकाश लेकर घर गए थे। शनिवार को वह लौटे और पुलिस लाइन में आमद कराने के बाद अंतू थाने चले गए। वहां अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ थाने की बैरक में ही रुके। रात करीब नौ बजे के आसपास उनको दो उल्टियां हुईं। साथियों के पूछने पर उन्होंने कुछ नहीं बताया। इसके बाद सभी सो गए।
रविवार की सुबह उनके करीब बिस्तर पर सो रहे सिपाही उठे, लेकिन वह नहीं उठे। इस बात की जानकारी मिलने पर प्रभारी एसओ रामऔतार वर्मा व अन्य पुलिसकर्मी बैरक पहुंचे। खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा, एएसपी पूर्वी नीरज कुमार पांडेय फोरेंसिक टीम के साथ थाने पहुंचे। उल्टी में सल्फास की गंध है। फोरेंसिक टीम ने सल्फास की पुड़िया के साथ बिस्तर व बैरक के कई स्थलों की छानबीन के बाद नमूने लिए।
विज्ञापन
बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यहां परिजन भी पहुंच गए। शव देखते ही वे रोने-बिलखने लगे। जहां वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में सलामी देने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस वाहन से सिपाही का शव उसके पैतृक घर भेजा गया।
वहीं प्रभारी एसओ, अंतू रामऔतार वर्मा का कहना है कि सिपाही संजय राय शनिवार शाम को ही वापस लौटे थे। वह तनाव में थे। साथियोें से भी कोई बात साझा नहीं की। सल्फास खाने से उनकी मौत हुई है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह होने की आशंका है।