{"_id":"4553e1fef71ea9cdb8f2e533582db2a4","slug":"nagapur-man-s-body-was-found-in-distributary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागापुर रजबहा में मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नागापुर रजबहा में मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशुनगंज। नागापुर रजबहा में शुक्रवार की सुबह सरायजमुआरी के पास एक युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। उसका सिर जला हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोपहर तक पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों ने शव को बीच धारा में कर दिया। वह पट्टी की ओर बह गया।
नागापुर रजबहा नहर में सरायजमुआरी गांव के पास एक 35 वर्षीय युवक का शव बहते हुए ग्रामीणों को दिखा। गांव के पास शव एक झाड़ी में फंस गया। उसका सिर जला हुआ था। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
तीन बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने शव को डंडे से बीच धारा में कर दिया। इससे वह बहते हुए पट्टी की ओर निकल गया। बताया जाता है कि मृत युवक के शरीर पर काला पैंट और सफेद शर्ट पड़ा हुआ था। इस बारे में एसओ लल्लन यादव से बात की गई तो वह घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताते रहे।