{"_id":"581e1c6c4f1c1b452b435be9","slug":"nabs-loot-to-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने असलहा सटाकर करोबारी से `51 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने असलहा सटाकर करोबारी से `51 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानधाता थाना क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल में शुक्रवार की रात कार सवार बदमाशों ने मैजिक डाला पर सवार बिस्किट कारोबारी को असलहा सटाकर लूट लिया। उसके पास से 51 हजार लूटकर भागने में भी लुटेरे कामयाब रहे। बदमाशों की खोजबीन के बजाय पुलिस चालक व कर्मचारियों से ही पूछताछ में समय गंवाती रही।
नगर कोतवाली के बलीपुर निवासी अवनीत जायसवाल एक नामी बिस्किट कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर है। शुक्रवार को देल्हूपुर, विश्वनाथगंज बाजार में कर्मचारियों को बिस्किट की सप्लाई देने के लिए भेजा था। देर रात देल्हूपुर बाजार से लौटते समय मैजिक डाला को बदमाशों ने गजेहड़ा जंगल के करीब रोक लिया। चालक अनूप मोदनवाल, कर्मचारी सोनू व सूरज को असलहा सटाकर रुपये मांगने लगे। वे आनाकानी की तो बदमाशों ने तीनों को लात घूंसों से मारा भी। उनके पास से दुकानों से मिले 51 हजार रुपये लूटकर भाग निकले।
सूचना मिलने के बाद पुलिस विलंब से पहुंची। बदमाशों की खोजबीन के बजाय पुलिस चालक व कर्मचारियों से ही घटना के सिलसिले में बारीकी से पूछताछ करने लगी। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष श्यामबाबू जायसवाल का अवनीत दामाद है। इस घटना की खबर मिलने पर व्यापार मंडल भी सक्रिय हो उठा। उन्होंने घटना के सिलसिले में अध्यक्ष मंजीत सिंह छाबड़ा से वार्ता के बाद पुलिस अधिकारियों से बात की। इसके बाद पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी। एसओ मानधाता का कहना है कि व्यापारी से तहरीर मांगी गई लेकिन अभी तक तहरीर नही मिली। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर घटना की गहराई से छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
नपाकर्मी के बेटे को बदमाशों ने लूटा
नगर कोतवाली के अजीत नगर निवासी बालकृष्ण मिश्रा नगर पालिका के कर्मचारी हैं। उनका बेटा अशोक मिश्रा शनिवार की शाम बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था। रामजानकी मंदिर के करीब बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बाइक सवार बदमाशों ने उसे तमंचे के बट से मारा और उसकी जेब से 63 सौ रुपये छीनकर भाग निकले। चौकी प्रभारी मकंद्रूगंज का कहना है कि केवल मारपीट की घटना हुई है। छिनैती की बात गलत है।