{"_id":"57f1435e4f1c1b8c61574a2d","slug":"murered-of-women-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्याकर नदी में फेंकी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की हत्याकर नदी में फेंकी लाश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पुलिस चौकी से छह सौ मीटर दूर पूरे वैष्णव गांव से गुजरी बकुलाही नदी के गाड़ी घाट पर युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव पुल से बकुलाही नदी में फेंक दिया गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। घटनास्थल का एएसपी व सीओ ने भी निरीक्षण किया।
मानधाता-कटरागुलाबसिंह मार्ग पर पूरे वैष्णव गांव से बकुलाही नदी गुजरती है। रविवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों को गाड़ी घाट पुल पर खून फैला हुआ दिखाई पड़ा। लोगों ने उत्सुकतावश पुल से नीचे की ओर देखा तो नदी में एक महिला की लाश दिखी। महिला का शव मिलने की खबर पर गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी पर कटरागुलाब सिंह पुलिस के साथ ही जेठवारा एसओ भी भागकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया गया। ग्रामीणों से पूछताछ की गई लेकिन कोई मृतका के बारे में कुछ बता नहीं सका। सलवार, कमीज पहने हुए महिला के हाथ में कंगन व चूड़ी भी थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उसका गला धारदार हथियार से करीब चार इंच तक रेता हुआ था। शव की हालत देखकर दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई।
कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा, एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी पश्विमी ने बताया कि आशंका है कि महिला की हत्या भोर में तीन बजे के आसपास की गई है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही दुष्कर्म की बाबत कुछ कहा जा सकता है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।