फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder of a bsc student2

बीएससी के छात्र की गोली मारकर हत्या

Thu, 29 Mar 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 29 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
murder of a bsc student2
युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
नगर कोतवाली के अष्टभुजानगर मोड़ पर बुधवार रात बीएससी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। छानबीन के दौरान पुलिस ने मृतक छात्र की महिला रिश्तेदार समेत दो साथियों को हिरासत में लिया है। उधर, छात्र का शव कब्जे में लेने को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच छीनाझपटी हो गई। लोगों ने प्रभारी कोतवाल की वर्दी का बिल्ला नोच लिया। अफसरों को बुलाने की जिद पर अड़े परिजनों ने कटरा रोड पर शव रखकर सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन


बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के सौरियावां निवासी मुन्ना शुक्ला शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल के करीब शहर के करनपुर सिविल लाइंस में रहने लगे। उनकी पत्नी अंजना इलाहाबाद जिले में एएनएम हैं। वह गुमटी में पान की दुकान चलाते हैं। जिला स्टेडियम के करीब जीतेंद्र पांडेय के मकान में वह किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। उनका बेटा सत्यम शुक्ला (21) पीबी कालेज में बीएससी का छात्र था। बुधवार की रात करीब 12 बजे किसी का फोन आने पर वह घर से निकला। कुछ देर बाद उसके मामा की लड़की करिश्मा परिजनों को फोनकर उसके बारे में जानकारी लेने लगी। कमरे में सत्यम को न देख मां अंजना व बहन प्रियंका उसकी तलाश करने लगीं।
विज्ञापन


करिश्मा के पास फोन कर छानबीन की तो उसने बताया कि सत्यम के मोबाइल से काल आई थी। उसका किसी से विवाद हो रहा था। यह सुनते ही मां-बेटी उसे खोजने लगीं, लेकिन वह नहीं मिला। गुरुवार की सुबह अष्टभुजानगर मोड़ के पास सड़क के किनारे खून से लथपथ सत्यम का शव मिला। आनन-फानन में शव को ई रिक्शा से लेकर मां व बहन जिला अस्पताल पहुंचीं। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी कोतवाल भागकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मृतक के मामा की लड़की करिश्मा व दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस मामले में मां अंजना की तहरीर पर पुलिस ने आंसू जार्डन, सैफ खान, सूरज सिंह, काली व सागर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शाम को शव लेकर सत्यम के ननिहाल पहुंचे परिवारीजनों का गुस्सा भड़क उठा। वह शव सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास करने लगे।

इसे लेकर पुलिस व परिजनों के बीच तीखी झड़प हुई। कुछ लोगों ने प्रभारी कोतवाल का बिल्ला भी नोच लिया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी रमेशचंद्र भी लोगों को समझाते बुझाते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। परिजन अफसरों को बुलाने की मांग करते हुए शव लेकर सड़क पर बैठ गए। कुछ देर बाद पहुंचे एसडीएम सदर पंकज वर्मा के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया। सीओ सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

मौके पर पहुंचे एसपी, ली जानकारी
नगर कोतवाली के अष्टभुजानगर मोड़ पर छात्र की गोली मारकर हत्या की खबर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मातहतों से जानकारी लेने के साथ ही मृतक के पिता मुन्ना से पूछताछ की। एएसपी राकेश कुमार सिंह कोतवाली पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेने के बाद आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

फट गई थी टी शर्ट, हत्यारों से भिड़ गया था सत्यम
बीएससी के छात्र सत्यम शुक्ला की हत्यारों से भिड़ंत हो गई थी। हालांकि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटनास्थल पर दूर तक खून फैला हुआ था। टी शर्ट फटी हुई पड़ी थी। शरीर पर केवल बनियान थी। रुद्राक्ष की माला टूटी हुई पड़ी थी। ऐसा लगता था कि हत्यारों से वह भिड़ गयस्त्रत्त था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। वह तीन मोबाइल लेकर 6 चलता था। उसकी जेब में केवल एक मोबाइल मिला। दो एंड्राइड फोन गायब थे।

कहीं शूटरों ने घटना को तो नहीं दिया अंजाम
बीएससी के छात्र सत्यम की हत्या आम व्यक्ति का नहीं लग रहा। सत्यम के बायीं ओर सीने में एक गोली मारी गई थी। जिससे उसका हार्ट, फेफड़ा, लीवर सब डैमेज हो गया था। शातिर शूटरों को पता रहता है कि कहां गोली मारने से लोगों की मौत जल्दी होती है। डाक्टर अमित तरुण दुबे व आफताब ने शव को पोस्टमार्टम किया। पेट में बुलेट फंसी मिली। कंधे व शरीर के कुछ हिस्सों में चोट के निशान भी मिले। पुलिस भी हर संभावनाओं को तलाशने में जुटी थी।


बगल कमरे में सोने की बात मां से कहकर उठा था सत्यम
नगर कोतवाली के सिविल लाइन करनपुर स्टेडियम के पास रहने वाले मुन्ना शुक्ला के एक बेटा सत्यम व बेटी प्रियंका हैं। इकलौते बेटे की हर खुशी मां-बाप पूरा करते थे। बुधवार की रात वह बगल के कमरे में सोने की बात कहते हुए मां के पास से निकला था। वह रात करीब 11 बजे तक उसी कमरे में था। उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। जिसके बाद वह घर से बाहर बात करते हुए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed