फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder in pratapgarh

दरवाजे पर सो रहे युवक की हत्या

Thu, 25 Jun 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 25 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
murder in pratapgarh
उदयपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में दरवाजे पर सो रहे युवक की हत्या कर दी गई। उसके कनपटी के पास गोली मारी गई थी। शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान भी मिले हैं। बगल की चारपाई पर सो रही उसकी मां और भाई को भनक तक नहीं लग सकी। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। उदयपुर थाना क्षेत्र स्थित बैजलपुर गांव निवासी राकेश यादव (30) पुत्र रामनेवाज बुधवार रात घर के दरवाजे पर चारपाई डालकर सोया था। बगल में उसकी मां शिवकली, भाई बृजेश और कुछ दूर पर भयाहू शंकुतला सोई हुई थी। सुबह जब राकेश काफी देर तक अपनी चारपाई से नहीं उठा तो मां ने जगाने के लिए चद्दर हटाया।
विज्ञापन


 राकेश का रक्तरंजित शव देखकर उसके मुंह से चीख निकल गई। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। हत्या की खबर सुनकर एसओ संतोष दूबे आला अधिकारियों को सूचना देते हुए बैजलपुर गांव पहुंचे और राकेश के शव को कब्जे में ले लिया। तब तक  एएसपी दिनेश सिंह,सीओ सीताराम, एसडीएम योगेंद्र सिंह, लालगंज कोतवाली सभाजीत, सांगीपुर एसओ एमपी तिवारी समेत कई थानों की फोर्स बैजलपुर गांव पहुंच गई। मृतक राकेश के मामा श्रीराम की तहरीर पर राकेश के चचेरे भाई रामबली, उसके बेटे शंकरलाल यादव, शिवा यादव व टोडरपुर निवासी मुकेश के विरुद्ध उदयपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी रामबली और उसके बेटे शिवा को थाने ले आई। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed