फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder in pratapgarh

मछली के लिए लाठी-डंडे से पीटकर अधेड़ की हत्या

Mon, 22 Jun 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
murder in pratapgarh
मछली के लिए पड़ोसी गांव के लोगों ने एक अधेड़ को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। चार घंटे बाद पहुंची पुलिस उसे नजदीकी अस्पताल ले गई। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को पकड़ लिया है। कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के सुजानगढ़ निवासी मोतीलाल (55) रविवार को मछलियां पकड़ने के लिए पूरेमनिकंठ गांव स्थित तालाब गया था। इस दौरान पूरे मनिकंठ के कई लोग उसके पास पहुंचे और मछली मांगने लगे। मोतीलाल ने मछली देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसी को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। बाद में अमृतलाल समेत अन्य लोगों ने उसे लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। गांव के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर उसकी बात सुनने के लिए राजी नहीं हुए। मोतीलाल को मरणासन्न कर हमलावर वहां से चले गए। करीब चार घंटे बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस लहूलुहान मोतीलाल को लेकर कोहंड़ौर अस्पताल पहुंची। वहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। देर रात मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने पूरेमनिकंठ के अमृतलाल, राकेश सरोज, विजय सरोज, दशरथ व रामचरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दबिश देकर दशरथ और राम सरन को दबोच लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। एसओ राजकिशोर ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed