फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder in devsara

देवसरा में युवक की ईंट से कूंचकर हत्या

Wed, 29 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 29 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
murder in devsara
हत्या - फोटो : डेमो पिक
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के किलाई गांव में एक युवक की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। फोन आने के बाद युवक रात को घर से निकला था। उसके बाद पास स्थित एक महाविद्यालय में वह गंभीर हालत में मिला। हत्यारे उसका मोबाइल भी लेकर भाग निकले। इस मामले में तीन नामजद समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उक्त गांव के शैलेष कुमार सिंह (20) पुत्र शिवमूरत सिंह सोमवार की रात घर में सो रहा था। उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह घर से निकल पड़ा। करीब दो घंटे बाद रामकृपाल सिंह महाविद्यालय सरायभिखारी के पास से गुजर रहे बाइक सवार को एक युवक गंभीर हालत में दिखा। उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने उसे पहचान कर उसके परिजनों को जानकारी दी। गंभीर रूप से घायल शैलेष के मुुंह से आवाज नहीं निकल पा रही थी। करीब ही ईंट के रक्तरंजित टुकड़े पड़े थे।
विज्ञापन


हत्यारों ने उसे ईंट व डंडे से बुरी तरह से कूंचा था। इस बीच मौके पर ग्रामीणों संग पहुंचे परिजन शैलेष को अमरगढ़ अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका मोबाइल घटनास्थल पर नहीं मिला। सूचना के बाद भी देवसरा पुलिस विलंब से पहुंची। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। बवाल की आशंका को देखते हुए रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी स्वामीनाथ मौके पर पहुंचे। इस मामले में मृतक के मामा नन्कऊ सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर की काल डिटेल मंगाई गई है। जिससे यह पता चल जाएगा कि उसे घर से किसने बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed