{"_id":"2d7d53015af80257c202028c23f63946","slug":"murder-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में भाई को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में भाई को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। रास्ते का अवरोध हटाने को लेकर हुए विवाद में जीतलाल गौड़ (40) को उसके भाई ने गोली मारकर घायल कर दिया। बेटा चंदन (18) बचाने दौड़ा तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। जीतलाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर किया गया है।
कान का पुरवा निवासी जीतलाल और उसके भाई के बीच जमीन का बंटवारा हो रहा था। दोनाें की संपत्ति कानपुर में भी थी। वहां का बंटवारा करने के बाद गांव की जमीन भी बंटने लगी। गुरुवार सुबह जमीन का बंटवारा होने के बाद रास्ता भी तय कर दिया गया। रास्ते में जीतलाल के हिस्से का पेड़ आया तो उसे काट दिया गया लेकिन जब उसके भाई रामफेर की टंकी आई तो उसने उसे तोड़ने से मना कर दिया। इस पर विवाद होने लगा।
मारपीट के दौरान जीतलाल को गोली मार दी गई। उसका बेटा चंदन बचाने दौड़ा तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। गोली चलते ही हमलावर भाग निकले। घायल को लालगंज सीएचसी लाया गया। यहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। कोतवाल आरएन उपाध्याय ने बताया कि शाम तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।