{"_id":"5766e8544f1c1bbd4f11c1ae","slug":"murder-due-to-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेनदेन में हुई थी मसीद की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये के लेनदेन में हुई थी मसीद की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई थाना क्षेत्र के सिंगठी खासला के मसीद की हत्या दो लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजनों ने सुरक्षा व आर्थिक मदद की मांग को लेकर शव दफनाने से मना कर दिया। मौके पर पहुंचे एडीएम ने सभी को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।सिंगठी खालसा निवासी मसीद 13 जून को सूरत के लिए निकला था। शुक्रवार की रात 11 बजे उसका शव यहियापुर गांव में फेंककर हत्यारे भाग निकले। गोली मारकर मसीद की हत्या कर दी गई थी। शनिवार की देर रात शव घर पहुंचा। रविवार को मृतक के भाई मोहम्मद तफसीर ने पुलिस को तहरीर देते हुए आशंका जताई कि पड़ोसी गांव के जीशान, नगर कोतवाली और सुलतानपुर के एक युवक को मृतक मसीद ने एक वर्ष पहले दो लाख रुपये दिए थे।
जिसके लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था। तफसीर ने आशंका जताई है कि रुपये न देने के लिए तीनों अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन वे मिले नही। रविवार को दो बजे मसीद के शव को सुपुर्दे खाक करने का ऐलान किया गया था। तय समय पर परिजनों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। वे परिवार की सुरक्षा, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की साथ ही आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। कंधई पुलिस की सूचना पर आनन- फानन में अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला, एसडीएम शशीभूषण राय मौके पर पहुंचे। मृतक परिवार के लोगों से बातचीत के बाद अधिकारियों ने वादा किया कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हर कीमत पर तीन दिन के भीतर होगी। तब जाकर परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक करने के लिए राजी हुए। इस दौरान पुलिस बल गांव में मुस्तैद रहा।