{"_id":"59d282cc4f1c1bca538b557c","slug":"mother-recognise-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में मिला था धोखा, प्रेमी ने हत्याकर फेंकी थी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार में मिला था धोखा, प्रेमी ने हत्याकर फेंकी थी लाश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली सई नदी में मिली युवती की लाश की शिनाख्त आशापुर अठगवां की रहने वाली प्रिया सिंह के रूप में हुई। मां ने प्रेमी समेत उसके परिजनों पर हत्या कर लाश फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवां की रहने वाली मनीषा सिंह पत्नी रामरूप सिंह सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। वह रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली में सई नदी के तट पर रविवार को मिली युवती की लाश को देखकर बिलख पड़ीं। घुटनों में चोट के निशान को देखते ही उन्होंने मृतका की शिनाख्त अपनी बेटी प्रिया सिंह के रूप में की। आरोप लगाया कि प्रिया को प्यार में धोखा मिला। बताया कि पड़ोसी प्रेम सिंह साल भर पहले प्रिया को अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया था। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। बरामदगी के बाद न्यायालय में प्रिया ने प्रेम के साथ जाने की बात कही थी। बालिग होने के कारण प्रिया को प्रेम अपने साथ परदेश ले गया। मनीष का कहना है कि 19 सितंबर को उनके पास फोन आया कि प्रिया कहीं भाग गई है। साथ ही अब उससे कोई लेना-देना नही है। इस बात की शिकायत उसने दूसरे दिन पट्टी पुलिस से करते हुए बेटी की हत्या की आशंका जताई। मनीषा का आरोप है कि प्रिया की हत्या उसके प्रेमी प्रेम सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने की है। रविवार से वे लोग घर छोड़कर फरार है। पट्टी कोतवाल ने बताया कि अभी उनके पास कोई तहरीर नही आई है। यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।