{"_id":"570be6b84f1c1be2474a6abc","slug":"mobile-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े मोबाइल चुराकर भागे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े मोबाइल चुराकर भागे चोर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े मोबाइल चुराकर भाग रहे चोरों को लोगों ने धर दबोचा। दोनों की पिटाई करने के बाद लोगों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
नगर कोतवाली के जोगापुर निवासी राजकुमार पुत्र दयाशंकर ने घर के करीब ही राज टेलीकाम नाम से मोबाइल की दुकान खोल रखी है। सोमवार को वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी दो युवक पहुंचे और मोबाइल व चार्जर देखने लगे। इस बीच उसका मोबाइल चुरा कर दोनों खिसक लिए। वे कुछ देर ही गए थे कि राजकुमार की नजर पड़ी। यह देख वह दंग रह गया। शोर मचाते हुए दोनों युवकों के पीछे लोग दौड़ पड़े। थोड़ी दूर पर दोनों को लोगों ने दबोच लिया।
तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी का मोबाइल मिल गया। इसके बाद लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव पहुंच गए। पुलिस दोनों को अपने साथ कोतवाली ले आई। यहां पूछताछ के दौरान पकड़े लोगों ने मोबाइल चोरी करने का जुर्म कबूला। नगर कोतवाल ने बताया कि मुर्तजा उर्फ राजू पुत्र मुस्तफा निवासी बकरा मंडी अजीत नगर लोगों का मोबाइल चुराकर विकास ऊमरवैश्य निवासी सदर बाजार के हाथ पांच सौ रुपये में बेच दिया करता था। चोरी का मोबाइल खरीदने के बाद विकास उसे दूसरों के हाथों बेचा करता था।