फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MLA supprters create ruckus

जाम में फंसे विधायक के समर्थकों ने मचाया उत्पात

Mon, 17 Oct 2016 11:44 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Mon, 17 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
MLA supprters create ruckus
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर लगे जाम में फंसे जनपद के एक विधायक के कारिंदों ने लोगों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। बाइक व कार सवार लोगों को धमकाया। गालियां दीं, लेकिन मामला विधायक का होने के कारण वे मौन साधे रहे। दो किमी लंबे जाम की खबर के बाद भी कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस घटना से लोगों में विधायक के प्रति आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन


हुआ यूं कि सोमवार की रात करीब सात बजे से इलाहाबाद-फैजाबार राजमार्ग पर भुपियामऊ चौराहे से डगैता गांव तक जाम लग गया। जाम के झाम में फंसने से हर कोई परेशान था। हमेशा चौराहे पर बैठने वाले पुलिसकर्मी भी गायब थे। जाम में मरीजों को लेकर एंबुलेंस भी फंसी थी। मरीज तड़प रहे थे मगर उसे भी निकलने का मौका नहीं मिल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस बीच जनपद के एक विधायक अपने लाव लश्कर के साथ जा रहे थे। जाम में विधायक भी फंस गए। उनके काफिले में शामिल वाहन लगातार हूटर बजाते रहे। इस दौरान वाहनों से उतरे असलहाधारी विधायक के कारिंदों ने रास्ता खाली कराने के लिए करीब दस मिनट तक उत्पात मचाया। कार व बाइक सवार लोगों को धमकाते हुए वाहनों को किनारे कराने लगे। जगह के अभाव की किसी ने बात उठाई तो उसके साथ अभद्रता करने से भी कारिंदे नहीं चूके। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की तो उनके साथ असलहाधारी कारिंदों ने गालीगलौज भी की। सीओ सिटी शशिशेखर दीक्षित का कहना है कि विधायक के कारिंदों के उत्पात मचाने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो मामले को दिखवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed