{"_id":"5c1a8a4fbdec2256cc1bd73e","slug":"merchant-brothers-killed-pistol-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर हुई थी व्यापारी भाइयों की हत्या, पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर हुई थी व्यापारी भाइयों की हत्या, पिस्टल बरामद
Thu, 20 Dec 2018 12:02 AM IST
विनोद सिंह
pratapgarh
pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
suicide crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहड़ौर में रंगदारी न देने पर व्यापारी भाइयों की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या करने के मुख्य आरोपी अंकुर उर्फ हब्बू सरोज ने पुलिस रिमांड पर पूछताछ के दौरान कई घटनाओं का पर्दाफाश किया। उसकी निशानदेही पर व्यापारी भाइयों की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद हो गई। हब्बू से पूछताछ करने के लिए एसटीएफ सीओ नावेंदु सिंह अपनी टीम के साथ पुलिस लाइन में डेरा डाले रहे।
कोहड़ौर में 25 जुलाई को व्यापारी श्यामसुंदर व श्याममूरत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। काफी दिन बाद घटना का खुलासा करते हुए अभिषेक सरोज को पुलिस ने जेल भेजा था। घटना में फरार चल रहे हब्बू सरोज निवासी मदुरा रानीगंज ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बुधवार को कोहड़ौर पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया। सीओ सिटी अंजनी राय ने बताया कि हब्बू की निशानदेही पर उसके घर के करीब बाग से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई।
रंगदारी न देने पर व्यापारी भाइयों की हत्या की गई थी। चूंकि श्याममूरत ने हब्बू व सद्दाम को पहचान लिया था। जिसके चलते उसे भी गोली मारी गई थी। पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि कंधई के मिश्र का पुरवा निवासी बृजेश मिश्रा की हब्बू, संदीप व सद्दाम ने गोली मारकर हत्या की थी। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को भी इन्होंने ने ही अंजाम दिया था। व्यापारी भाइयों की हत्या के बाद मामा के घर सुलतानपुर भाग गया था। वहां से चेन्नई, मुंबई होते हुए लखनऊ आकर रुका था। वहीं से बैंक डकैती की योजना बनाई थी। देर रात कोहड़ौर पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद उसे जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
व्यापारी भाइयों के हत्यारोपी हब्बू सरोज को रिमांड पर लेकर थाने लाने की जानकारी बाजार के लोगों को हुई। इस पर कई लोग थाने पहुंच गए। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो बाजार का एक युवक हवालात के पास पहुंचा। जिसे देखते ही हब्बू पूछ बैठा कि वह बहुत विरोध जता रहा था। वीडियो में वह साफ दिखाई दे रहा है। उसका घर जहां है, उसे मालूम है। यह सुनते ही थाने पर पहुंचे लोग धीरे-धीरे खिसक लिए। कंधई थानाध्यक्ष भी उससे पूछताछ करने पहुंचे।