{"_id":"8c59b342f22de33ff71d063fdce2c854","slug":"mass-rape-and-murder-of-schoolgirl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 02 May 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
पट्टी/आसपुर देवसरा (प्रतापगढ़)। देवसरा इलाके में गुरुवार रात इंटर की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर एसपी, एएसपी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के विरोध के चलते शव घंटों मौके पर ही पड़ा रहा। मां की तहरीर पर गांव के ही एक युवक और उसके चार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
किशोरी के पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। बड़ी बहन की शादी और भाई के ननिहाल में रहने के बाद मां के साथ दो बहनें ही घर पर रहतीं थीं। बृहस्पतिवार की रात मां के साथ दोनों बहनें सो रहीं थीं। रात दस बजे अचानक मां की आंख खुली तो बड़ी बेटी गायब थी। उसकी खोजबीन करने के साथ ही परिवार के लोगों को भी मामले की जानकारी दी। वह परिजनों के साथ उसकी तलाश करती रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूर बनराही बाग स्थित जंगल में उसका नग्न शव चरवाहों ने देखा।
उनके शोर मचाने पर गांव के लोग जंगल की ओर दौड़े। छात्रा के परिजन भी पहुंचे और शव देख रोने बिलखने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो छात्रा के शव पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। कुल्हाड़ी और चाकू से पंद्रह प्रहार किए गए थे। सामूहिक दुष्कर्म के पश्चात हत्या की सूचना पर देवसरा इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी बलिकरन सिंह यादव, एएसपी अखिलेश्वर पांडेय, सीओ पट्टी सुकरम पाल तोमर के अलावा कंधई, देवसरा व पट्टी के एसओ भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इस मामले में मृतका की मां की तहरीर पर गांव के ही विकास यादव व उसके चार सहयोगियों पर सामूहिक दुराचार व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में उसके घर पहुंची पुलिस के हाथ वह नहीं लगा। पता चला कि भोर में ही वह अपनी बीवी को लेकर चला गया। इधर शव को कब्जे में लेेने की पुलिस ने कोशिश की लेकिन ग्रामीण विरोध करने लगे। हालांकि आला अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।