{"_id":"571bad1a4f1c1ba06e8b6031","slug":"man-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में व्यापारी के बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में व्यापारी के बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू इलाके के लोहियानगर के निकट सुबह व्यापारी पुत्र का संदिग्ध दशा में शव मिलने से कोहराम मच गया। वह शुक्रवार की शाम अमेठी जिले में बारात गया हुआ था। सड़क के किनारे बाइक और शव देखकर लोगों ने व्यापारी पुत्र को पहचान लिया। पुलिस छानबीन के बाद भी अभी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंची है। टाउन एरिया अंतू में महेश अग्रवाल की रेडीमेड कपडे़ की दुकान को उनका बेटा चंदन (28) चलाता था। शुक्रवार की शाम वह अमेठी जिले में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। शनिवार की सुबह लोहियानगर बाजार के पास बाइक और शव मिलने पर लोगों ने खबर परिजनों को दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस चंदन की मौत को महज दुर्घटना मान रही है। मगर शव पर कोई भी चोट का निशान नहीं होने से ऐसा माना जा रहा है कि कहीं और हत्या कर लाश को यहां किनारे लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गंभीर चोट लगने से मृत्यु का कारण बताया गया है। मगर यह स्पष्ट नहीं है कि चोट किसी वाहन के टक्कर से हुई या किसी ने प्रहार किया है। हालांकि व्यापारी पुत्र के निधन पर टाउन एरिया अंतू की सभी दुकानें बंद रहीं। एसओ अंतू राम अवतार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में मौत मानी जा रही है, मगर अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रहीा है।
विज्ञापन