{"_id":"5755c3a04f1c1b091d9c5773","slug":"loot3","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख रुपये सामने से लेकर भाग निकला उचक्का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ लाख रुपये सामने से लेकर भाग निकला उचक्का
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बैंक से दूसरी बैंक के खाते में पैसा जमा करने गए युवक के डेढ़ लाख रुपये उचक्का लेकर बैंक परिसर से भाग निकला। उसने शोर मचाया लेकिन कोई जब तक कुछ समझ पाता उचक्का गायब हो चुका था। पीड़ित ने इसकी जानकारी बैंक प्रबंधक को दी तो उन्होंने थाने में तहरीर देने की बात कही। इस पर उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र के खेमीपुर गांव निवासी संजीव कुमार पुत्र रमेशचंद्र शुक्ला स्टेट बैंक से पैसा निकालने आया था। उसने बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाले और अपने एक परिचित के खाते में जमा करने के लिए पीएनबी बैंक में गया। बैंक में वह बैग बगल की बेंच पर रखकर जमा पर्ची को भर रहा था कि इतने में एक उचक्का उसका बैग लेकर भाग निकला। यह देख वह कुछ देर तो समझ ही नहीं पाया कि क्या करे। जब तक वह समझा और शोर मचाया उचक्का भाग निकला। लोगों ने बाहर निकलकर उसकी खोज करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसकी जानकारी बैंक प्रबंधक को दी गई तो उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इस पर उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर जांच करते हुए अज्ञात पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।