{"_id":"58b320504f1c1b5b0883114a","slug":"loot-to-seveteen-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 70 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 70 हजार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली के रामपुर मुश्तर्का में स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार की रात पहुंचे बाइक सवार 6 बदमाशों ने सेल्समैन को मारपीट कर 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस बदमाशों की खोजबीन कर रही है।
रामपुर में उदय जायसवाल का पेट्रोल पंप है। रविवार की रात नौ बजे तीन बाइकों से सवार होकर 6 बदमाश पहुंचे। पहुंचते ही बदमाशों ने सेल्समैन राकेश यादव को तमंचा सटा दिया। यह देख दूसरा सेल्समैन रमेश यादव दौड़ा तो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर पीट दिया। पिटाई के दौरान बदमाशों ने सेल्समैन के बैग और कैश काउंटर से लगभग 70 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश लूटपाट करने के बाद भागने लगे तो सेल्समैन शोर मचाने लगे। शोर शराबा सुनकर राहगीर और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही पेट्रोप पंप मालिक को दी। लूट की खबर मिलते ही नगर कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सेल्समैनों से पूछताछ के बाद पुलिसकर्मी बदमाशों की तलाश में भागे लेकिन पुलिस की घेराबंदी के बाद भी बदमाश पकड़े नहीं जा सके। इस बाबत कोतवाल ने बताया कि सेल्समैनो से पूछताछ की जा रही है। कभी वे तीन दिन की बिक्री होने की बात बताते हैं तो कभी रविवार का ही कैश। फिलहाल घटना की छानबीन के साथ बदमाशों की तलाश की जा रही है।