{"_id":"57aa1ad74f1c1b8e34ee4332","slug":"loot-to-cashier-on-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशियर को तमंचा सटा कर पचास हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैशियर को तमंचा सटा कर पचास हजार की लूट
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
संग्रामगढ़ इलाके में पेट्रोल टंकी पर चार पहिया सवार लोगों ने तेल भरवाने के बाद सेल्समैन और कैशियर को तमंचा सटा दिया गया। इसके साथ ही उनके पास मौजूद नकदी व तीन मोबाइल, सोने की चेन छीन ले गए।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा कला निवासी राजकुमार यादव का गांव के बगल की सड़क पर पेट्रोल पंप है। सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक कार से कुछ लोग आए और गाड़ी की टंकी फुल करवाई। इस दौरान एक व्यक्ति वहीं खड़ा होकर सिगरेट पीने लगा। इस पर राजकुमार का भतीजा राहुल यादव जो टंकी पर कैशियर है बाहर निकलकर आया और सिगरेट पीने से मना करने लगा। इस पर गाड़ी से दो और लोग निकले और उसे तमंचा सटा दिया। इसके बाद उसकी सोने की चेन, तीन मोबाइल और 26 हजार की नकदी छीनकर भाग निकले। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन असफल रही। पीड़ित ने कोतवाली में चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। उधर पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।