फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   loot in udaipur

सर्राफ को लहूलुहान कर जेवरात लूटे

Sat, 16 Apr 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 16 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
loot in udaipur
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
 दुकान जा रहे सर्राफ को बाइक सवार लुटेरों ने लहूलुहान कर जेवरात लूट लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब रहे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलीपुर बोधवा निवासी घनश्याम कौशल सर्राफा कारोबारी है। उसने जनपद रायबरेली के परशदेपुर में दुकान खोल रखी है। शनिवार को वह किसी काम से अझारा लालगंज गया था। वहां काम निपटाने के बाद दोपहर में अपनी दुकान जा रहा था। मुस्तफाबाद मोड़ के करीब बाइक सवार दो लुटेरों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। पहले लुटेरों ने तमंचे के बट से उस पर प्रहार किया, लेकिन वह विरोध करता रहा। इस दौरान पीछे से आए बाइक चला रहे बदमाश ने उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद लुटेरे जेवरात से भरा बैग लेकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए बदमाशों की खोजबीन में लग गई। एसओ ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed