फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   loot in pratapgarh 6

सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे को खोज रही पुलिस

Sat, 02 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 02 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
loot in pratapgarh 6
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
 एआरटीओ कार्यालय परिसर से 22 लाख रुपये लूटने वाले लुटेरों को अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज से खोज रही है। कामयाबी मिले या न मिले, लेकिन पुलिस घटना के हर पहलुओं पर नजर दौड़ा रही है। क्राइम ब्रांच को इस काम में लगाया गया है। जो शनिवार को दिन भर पसीना बहाती रही। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने भी ऐसे स्थानोें पर जाकर लोगों के आने जाने वाले लोगों को देखा। महुली मैरिज हाल के दूसरे तल पर स्थित एआरटीओ कार्यालय परिसर से गुरुवार को लुटेरों ने कर्मचारी रज्जन प्रसाद को गोली मारकर 22 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए प्रयासरत पुलिस हर बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नीरज कुमार पांडेय शनिवार को एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से कई चक्र में पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। हालांकि कोई ऐसा क्लू नहीं मिला। जिससे पुलिस लुटेरों तक पहुंच सकती। क्राइम ब्रांच भी तमाम पहलुओं पर छानबीन कर रही है। एएसपी ने महुली क्षेत्र में तीन स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई। घटनास्थल से कुछ दूर पहले ही एक पेट्रोलपंप है। वहां के सीसीटीवी फुटेज को कई बार खंगाला गया। चिलबिला पुलिस चौकी के साथ ही एक अन्य स्थान की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को भरोसा है कि शायद कोई न कोई क्लू मिल जाए। लुटेरों की हुलिया फुटेज में खोजी जा रही है। इसके लिए क्राइम ब्रांच की एक टीम बराबर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed