{"_id":"57ded5b94f1c1b1b0aa82631","slug":"loot-from-person-in-patti","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटकर छीन लिए आठ हजार रुपये, तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पीटकर छीन लिए आठ हजार रुपये, तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
कंधई इलाके के धूती गांव निवासी युवक रिश्तेदारी से घर वापस आ रहा था। उड़ैयाडीह बाजार में तीन युवकों ने उस पर एटीएम चोर होने का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसकी जेब से आठ हजार रुपये भी निकाल लिए गए। पीड़ित युवक ने कोतवाली पट्टी में तीन के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
कंधई थाना क्षेत्र के धूती गांव निवासी संतोष पुत्र रामराज रिश्तेदारी में रानीगंज गया था। वापस आते समय उसने अपनी बाइक उड़ैयाडीह बाजार में खड़ी कर दी। इस बीच तीन युवक आए और उसे एटीएम चोर बताकर उसकी तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान उसे धमकाकर आठ हजार नगद रुपये निकाल लिए। इन युवकों के जाने के बाद जब उसने लोगों ने जानकारी की तो पता चला कि युवक अक्सर दंबगई करते हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।