फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lock market relative shot Referee

ताला बाजार में रिश्तेदार को मारी गोली, रेफर

Sat, 17 Oct 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Oct 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Lock market relative shot Referee
प्रतापगरखहा। जमीन के विवाद को लेकर सगे भाई आमने-सामने हो गए। विवाद इस कदर बढ़ा कि दिनदहाड़े ताला बाजार में मारपीट होने लगी। अचानक एक पक्ष गोलियां चलाने लगा। जिससे बीचबचाव कर रहा रिश्तेदार घायल हो गया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आरोपियों की तलाश में लग गई।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के ताला निवासी मकबूल और मकसूद सगे भाई हैं। उनके बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार को उनके बीच गांव के लोगों की पंचायत हुई थी, ताकि दोनों का विवाद सुलझाया जा सके। कई घंटे की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े थे। शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के बाद ताला बाजार में लोगों का जमघट था। दोनों पक्ष के लोग भी पहुंचे। उनके बीच उसी विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


देखते- देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने बीच- बचाव का प्रयास किया, लेकिन कोई मानने को राजी नहीं था। अचानक मकसूद पक्ष की ओर से फायरिंग होने लगी। गोली चलने के दौरान बाजार में भगदड़ मच गई। बीचबचाव कर रहे मकसूद के रिश्तेदार वकील (23) पुत्र गुलशेर निवासी विष्णुपुर रानीगंज को गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख हमलावर वहां से भाग निकले। गोली लगने से घायल वकील को लेकर लोग जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर एसओ कंधई सुरेश कुमार सैनी दलबल के साथ बाजार पहुंचे और हमलावरों की खोजबीन करने लगे। उन्होंने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल बाजार में तैनात कर दिया गया है।

ताला बाजार में फायरिंग होती देख लोग भयभीत हो उठे। लोग अपनी जान बचाने के लिए दुकानों व मकानों में घुस गए। घटना के समय बाजार में करीब पांच दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे। फायरिंग के दौरान लोग अपनी दुकानें भी बंद कर घरों में कैद हो गए। पुलिस के आने के बाद भी लोग अपनी दुकान खोलने को तैयार नहीं थे।


रानीगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी वकील पुत्र गुलशेर अपने मौसा नसीम के घर आया था। वह हमलावरों का भी रिश्तेदार था। उनके विवाद का निपटारा कराने के लिए वह कई दिनों से प्रयासरत था, लेकिन उसे यह नहीं मालूम था कि उसे गोली का निशाना अपने ही बना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed