फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   killed kishor

किशोर को पीटकर मार डाला

Tue, 21 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 21 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
killed kishor
crime
नगर कोतवाली के सोनावां के एक किशोर को पीट-पीटकर मार डाला गया। हमलावरों ने उसे अधमरा कर रेलवे नहर पुलिया के नीचे हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। परिजन कुकर्म की भी आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। शरीर पर मिली चोट के निशान से ये आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने उसे जमकर पीटा था।
विज्ञापन


नगर कोतवाली सोनावां निवासी विजय कुमार का पुत्र अतुल कुमार (15) सोमवार सुबह आठ बजे घर से निकला और फिर उसका पता नहीं चला। परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। उधर कुछ चरवाहे गोड़ें गांव के करीब जानवर चराने के लिए रेलवे नहर पुलिया के नीचे गए तो उन्होंने वहां अतुल को बेहेाश पड़े देखा। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। जानकारी पर परिजन पहुंचे।ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में विश्वनाथगंज के कपास उसकी सांसें थम गईं। डॉक्टरों के मुताबिक उसे अंदरूनी चोटें लगी थीं। इस पर परिजनों के साथ ही ग्रामीण उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य की आशंका जताने लगे। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह      यादव ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed