{"_id":"6a8af862b6cd5b1dad09611f","slug":"dfgsfdg-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9676-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑनलाइन ठगी करने वालों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑनलाइन ठगी करने वालों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-वॉट्सएप पर फर्जी लिंक डिलीवरी ब्वाय के खाते से उड़ाए थे 1.65 लाख
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। गैस एजेंसी में काम करने वाले डिलीवरी बाॅय के खाते से रुपये निकालने वाले साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे वॉट्सऐप पर लिंक भेजा था और इस लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से 1.65 लाख रुपये निकल गए थे। इसके बाद युवक ने दनकौर थाने पहुंचकर साइबर सेल में शिकायत की थी।
मूल रूप से दादरी के घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी राहुल ने पुलिस को बताया था कि वह दनकौर कस्बे की एक गैस एजेंसी में डिलीवरी बाॅय का काम करते हैं। उन्हें दनकौर निवासी एक व्यक्ति व्हाट्सएप नंबर पर लिंक भेजा था। राहुल ने जैसे ही लिंक को खोला, कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 1 लाख 65 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर हो गई। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने आरोपी से संपर्क कर रुपये वापस करने को कहा। लेकिन आरोपी ने राहुल को धमकाना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राहुल ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।