{"_id":"576837b04f1c1b1d48b48275","slug":"killed-kishor","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर को पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के सोनावां के एक किशोर को पीट-पीटकर मार डाला गया। हमलावरों ने उसे अधमरा कर रेलवे नहर पुलिया के नीचे हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। परिजन कुकर्म की भी आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। शरीर पर मिली चोट के निशान से ये आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने उसे जमकर पीटा था।
नगर कोतवाली सोनावां निवासी विजय कुमार का पुत्र अतुल कुमार (15) सोमवार सुबह आठ बजे घर से निकला और फिर उसका पता नहीं चला। परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। उधर कुछ चरवाहे गोड़ें गांव के करीब जानवर चराने के लिए रेलवे नहर पुलिया के नीचे गए तो उन्होंने वहां अतुल को बेहेाश पड़े देखा। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। जानकारी पर परिजन पहुंचे।ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में विश्वनाथगंज के कपास उसकी सांसें थम गईं। डॉक्टरों के मुताबिक उसे अंदरूनी चोटें लगी थीं। इस पर परिजनों के साथ ही ग्रामीण उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य की आशंका जताने लगे। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि छानबीन की जा रही है।