{"_id":"5b4b9d094f1c1b8f568b47a5","slug":"kidnapped-girl-hanged-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर छात्रा की हत्या, शव पेड़ से लटकाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर छात्रा की हत्या, शव पेड़ से लटकाया
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
news
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघराय इलाके में शनिवार शाम घर से शौच के लिए गई छात्रा को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव गांव से एक किमी दूर नीम के पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। घरवालों ने कुछ लोगों पर छात्रा को अगवा करने के बाद हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस छात्रा के कमरे की तलाशी लेने गई। इस बीच पकड़ा गया व्यक्ति भाग निकला। इससे नाराज लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर ऐतराज जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छात्रा के साथ दुराचार की भी आशंका जताई जा रही है।
बाघराय थाना क्षेत्र की 11वीं की छात्रा शनिवार शाम सात बजे घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर बाद भी घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह गांव से एक किमी दूर तालाब के पास पेड़ से उसका शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बिलख पड़े। खबर मिलने पर पुलिस भी आ गई। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही एक आटाचक्की के छत पर रात में छात्रा को कुछ लड़कों के साथ देखा गया था। इस दौरान ग्रामीणों ने चोर समझकर लड़कों को दौड़ाया भी था। बाद में वहां कोई नहीं मिला। सुबह तालाब के पास छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीण उसके साथ दुराचार की आशंका भी जता रहे हैं। ग्रामीणों के जानकारी देने के बाद पुलिस ने चक्की पर रहने वाले कामगार के पिता को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर छात्रा के घर गई और उसके कमरे की तलाशी लेने लगी। इस दौरान मौका पाकर हिरासती भाग निकला।
विज्ञापन
इससे परिजन नाराज हो गए। उनका कहना था कि पुलिस ने जानबूझकर उसे भागने का मौका दिया। शाम को तीन बजे छात्रा का शव घर पहुंचा तो गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि पुलिस छात्रा की हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करे। छात्रा के चाचा ने तीनों को नामजद करते हुए तहरीर दी। जाम की सूचना पर सीओ सदर और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा और 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।