फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jewelry and cash theft of millions of homes, including Retired Army

रिटायर्ड फौजी समेत चार घरों से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Sun, 18 Feb 2018 12:29 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 18 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कलापुर में रिटायर्ड फौजी समेत चार घरों से चोर लाखों के जेवर व नकदी ले उड़े। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। सूचना पर पुलिस जांच करने पहुंची। जिस घर में बारात आनी थी, चोरों ने वहां भी वारदात को अंजाम दे डाला। अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के कलापुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर छत के रास्ते रिटायर्ड फौजी लक्ष्मण सिंह के घर में दाखिल हो गए। आलमारी व सूटकेस का ताला तोडक़र लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोर पवन सिंह के घर में पहुंचे और 30 हजार नकदी व लाखों के जेवर उड़ा दिए। पवन के घर शनिवार को बारात आनी थी। इसके चलते घर में कई रिश्तेदार भी जुटे थे। चोर कई महिलाओं के जेवर लेकर भाग निकले। जाते समय चोरों ने गांव के ही शेर बहादुर सिंह व संतरात कें घर में चोरी कर प्रयास किया।
विज्ञापन


चोर घर में तो नहीं घुस सके, लेकिन बाहर सो रहे लोगों की जेब से नकदी व मोबाइल आदि ले जाने में कामयाब रहे। गांव में चार घरों से चोरी होने की जानकारी सुबह लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर जांच के लिए पहुंची, लेकिन चोरों को कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस लौट आई। घटना को लेकर पीड़ितों की ओर से रानीगंज कैथौला चौकी पुलिस से शिकायत की गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। मुकदमा लिखकर शीघ्र घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की फर्जी सूचना पर हलाकान हुई पुलिस
 स्थानीय बाजार स्थित एक दुपहिया बाइक एजेंसी में लूट की सूचना पर पुलिस हलाकान हुई। लालगंज कोतवाली के डगरारा निवासी अनिल सिंह इस एजेंसी का कामकाज देखते हैं। उन्होंने शुक्रवार की शाम कोतवाल के सीयूजी नंबर पर फोन कर बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक लाख रुपये नकद व ब्लैंक चेक लूट लिया।


यह सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए। सीओ ओम प्रकाश द्विवेदी व कोतवाल तुषारदत्त त्यागी भागकर मौके पहुंचे। पूछताछ में बाजार के लोगों ने किसी भी घटना से इंकार किया। पुलिस ने एजेंसी के सामने एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पता चला बीते तीन घंटों से एजेंसी पर कोई गया ही नहीं। इस पर अनिल को पुलिस ने कर्रा किया तो उसने झूठी सूचना देने की बात स्वीकार कर ली। उसके गलती मान लेने पर पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। कोतवाल ने बताया कि युवक की किसी से रंजिश है, उसे फर्जी मामले में फं साने के लिए सारी कहानी रची गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed