फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   investigation starts

देह व्यापार मामले की शुरू हुई जांच

Sat, 29 Oct 2016 11:22 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Sat, 29 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
investigation starts
rape
रमा मिश्रा समेत पांच नामजद व अन्य अज्ञात लोगों पर युवती को देह व्यापार में धकेलने के लगे आरोपों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अज्ञात आरोपियों की जानकारी के लिए सिविल लाइंस चौकी प्रभारी जल्द ही दिल्ली जाकर पीड़िता का बयान लेंगे। उधर, महिला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनैतिक साजिश करार दिया है। शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि उसे फंसाने के लिए कुचक्र रचा गया है।
विज्ञापन

शहर की रहने वाली एक युवती ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग  में कुछ माह पूर्व शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वर्ष 2015 में रमा मिश्रा, गायत्री मिश्रा, मनीष ओझा, दिनेश तांत्रिक और सरोजा व उसके पति समेत अज्ञात लोगों ने उसे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। उसके मुताबिक जनपद के अलावा इलाहाबाद के होटलों में देह व्यापार के लिए जबरन भेजा गया। वहां से मौका पाकर वह भागकर दिल्‍ली पहुंची और फिर राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली के गोविंदपुर थाने में दर्ज मुकदमा नगर कोतवाली के सिविल लाइन चौकी प्रभारी को सौंपा गया है। पहले पुलिस हकीकत खंगालने के लिए आरोपियों के घर धमकी, लेकिन वे मिले नहीं। शनिवार को भी पुलिस ने सरोजा व उसके पति की तलाश में छापेमारी की, लेकिन उसने अपना ठिकाना बदल दिया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि नामजद सभी आरोपियों की तलाश जारी है। इसके अलावा अज्ञात आरोपियों की जानकारी के लिए जल्द ही वह पीड़िता से बयान लेने के लिए दिल्ली जाएंगे। दूसरी ओर आरोपी महिला रमा मिश्रा ने एक बयान में कहा कि उस पर लगे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के टिकट लेने के लिए आवेदन कर रखा है। इस वजह से राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों को खतरा महसूस होने लगा। ये विरोधियों की साजिश है ताकि उसकी छवि धूमिल हो जाए। कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed