{"_id":"57eab3a24f1c1b906c5760f8","slug":"in-land-dispute-shoot-to-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
निशानेबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में युवक को पड़ोसियों ने गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन करने लगी। दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है।
हरिहरपुर निवासी हामिद अली व जमाल अली के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार की रात करीब सवा आठ बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान विवाद होने लगा। दोनों ओर से लाठी डंडे निकल आए। इस बीच फायरिंग होने लगी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। शोर शराबा व फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन कोई बीच-बचाव का साहस नहीं कर सका।
फायरिंग के दौरान हामिद के बेटे रिजवान (28) के हाथ में गोली लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसओ राजकिशोर मौके पर पहुंचे और घटना की हकीकत खंगालने लगे। एसओ राजकिशोर ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उसके कलाई में छर्रे लगे हैं। यह बात भी सामने आ रही है कि दोनों ओर से फायरिंग की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही।