फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two smugglers sent to jail

15 लाख की शराब के साथ दो को भेजा जेल

Sat, 19 Aug 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 19 Aug 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
two smugglers sent to jail
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
 स्वाट टीम और जेठवारा पुलिस ने हिमाचल और अरुणांचल प्रदेश की बनी 15 लाख की देशी व अंग्रेजी अवैध शराब के साथ दो लोगों को दबोचकर जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि प्रधानपति समेत दो लोग मौके से फरार हो गए। अवैध शराब के कारोबार पांच छोटे बड़े वाहन भी पुलिस के हाथ लगे हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग का भी बातें सामने आईं] लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के पीआरओ सेल का दावा है कि  प्रभारी निरीक्षक जेठवारा व स्वाट टीम प्रभारी अपनी टीम के साथ जेठवारा के सरायआनादेव से संडवा खास की ओर जाने वाली सड़क के बगल पप्पू बाबा की बाग में जा धमके। जहां एक डीसीएम में हिमाचल प्रदेश की बनी देशी शराब उतारी जा रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को धर दबोचा। जबकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए प्रधानपति समेत दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए। बरामद शराब हिमाचल प्रदेश व अरुणांचल प्रदेश की बनी थी।  बरामद सभी गाड़ियों के नम्बर प्लेट गलत हैं व सभी गाड़ियों के सामने अलग व पीछे अलग नम्बर प्लेट लगे थे। जिनकी खोजबीन के बाद असली वाहन मालिकों तक पुलिस पहुंच गई है। जेठवारा थानाध्यक्ष का दावा है कि अवैध शराब के साथ विजय प्रताप सिंह पुत्र चंद्रप्रकाश सिंह और सूरज सिंह पुत्र जय सिंह निवासी सरायआना देव जेठवारा हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि अजय सिंह पुत्र हरिकेश बहादुर सिंह निवासी सरायआना देव, थाना जेठवारा ने बताया कि हमारे गांव के आदर्श सिंह उर्फ ईशू सिंह उर्फ विशू सिंह पुत्र राजेश बहादुर सिंह व अजय सिंह (प्रधान पति) पुत्र हरिकेश सिंह हम लोगों को बुलाकर बरामद शराब को छोटे वाहनों में  लदवा रहे थे। गाड़ियों का नम्बर प्लेट बदल-बदलकर अवैध शराब का कारोबार करते हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed