फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   hubbo surender in court

एसटीएफ व पुलिस का तंत्र फेल, हब्बू ने किया सरेंडर

Thu, 13 Dec 2018 12:42 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Thu, 13 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
एक लाख के इनामी बदमाश हब्बू सरोज को दबोचने के लिए कई प्रांतों की खाक  एसटीएफ व जिले की पुलिस छान रही थी। सभी की आंख में धूल झोंकते हुए बुधवार को हब्बू सरोज ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस महकमे के होश उड़ गए। बैंक डकैती व व्यापारी भाइयों की हत्या समेत अन्य मामलों में वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदुरा रानीगंज निवासी अंकुर उर्फ हब्बू सरोज ने अपने साथी सद्दाम और राका के साथ मिलकर व्यापारी भाई श्यामसुंदर और श्याममूरत की हत्या कर दी थी। जिसकी जानकारी कोहड़ौर के रहने वाले अभिषेक सरोज को थी। अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद अंतू में ग्रामीण बैंक डकैती और व्यापारी भाइयों की हत्या का खुलासा हुआ था। सुलतानपुर में हुई बैंक डकैती में हब्बू व सद्दाम भी शामिल थे। नगर कोतवाली के बृजेश मिश्रा के ऊपर हुए जानलेवा हमला करने के मामले में वह फरार चल रहा था। सुलतानपुर व प्रतापगढ़ पुलिस ने हब्बू और सद्दाम के ऊपर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। हब्बू व सद्दाम की तलाश पुलिस को शिद्दत से थी। नए पुलिस अधीक्षक एस आनंद की निगरानी में दोनों का घर कुर्क कर दिया गया। एसटीएफ व पुलिस दोनों की तलाश में मुंबई, उड़ीसा, गुजरात तक खाक छान चुकी थी। बुधवार की सुबह जिले की पुलिस व एसटीएफ के तंत्र को धता बताते हुए हब्बू सरोज ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस बात की भनक लगते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में कोहड़ौर पुलिस व क्राइम ब्रांच न्यायालय परिसर पहुंची। कोर्ट से उसे जिला कारागार ले जाया गया। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


लखनऊ से सीधे कोर्ट पहुंचा हब्बू
एक लाख के इनामी बदमाश अंकुर उर्फ हब्बू सरोज को सरेंडर कराने के लिए लखनऊ से अधिवक्ता आए थे। कोहड़ौर एसओ ने बताया कि लखनऊ से आए अधिवक्ता ने हब्बू को न्यायालय में सरेंडर कराया। वैसे इस बात की चर्चा रही कि न्यायालय खुलते के पहले ही हब्बू न्यायालय परिसर में पहुंच गया था। पुलिस की नजर से बचने के लिए उसने अपना हुलिया भी बदल रखा था, ताकि कोई उसे पहचान न सके। आंख पर चश्मा देख हर कोई धोखा खा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल की सुरक्षा में हर ओर मुस्तैद रही पुलिस
शहर में आयोजित कार्यक्रम में दो राज्यपाल के आगमन को देखते हुए कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज व प्रतापगढ़ की पुलिस पुलिस लाइन से लेकर चौक घंटाघर तक मुस्तैद थी। जिले की पुलिस की व्यस्तता का हब्बू ने फायदा उठाया और कोर्ट में सरेंडर कर दिया।


जेल में गैंगवार की आशंका
जिला कारागार में शातिर बदमाशों के पहुंचने से जेल प्रशासन सहमा हुआ है। अभी तक भुलियापुर निवासी जब्बा उर्फ जावेद बंद था। दो दिन पहले बदमाश प्रदीप सिंह डब्बू निवासी मीराभवन भी पहुंच गया। बुधवार को एक लाख रुपये का इनामी बदमाश हब्बू भी जेल पहुंच गया। उसके साथी पहले से ही जेल में निरुद्ध हैं। जेल प्रशासन गैंगवार की आशंका से भयभीत है।  

इन मामलों में चल रहा था वांछित
0 पट्टी कोतवाली क्षेत्र में अमेठी के पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे पर जानलेवा हमला
0 कोहड़ौर में 25 जुलाई को रंगदारी न देने पर व्यापारी भाइयों की हत्या
0 नगर कोतवाली के चिलबिला में बृजेश मिश्रा के ऊपर जानलेवा हमला
0 अंतू थाना क्षेत्र के जगेशरगंज में ग्रामीण बैंक लूट  
0 सुलतानपुर में ग्रामीण बैंक लूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed