{"_id":"5a8c56d64f1c1bca798bacc8","slug":"holi-journey-can-be-full-of-rush","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर घर आना मुश्किल, ट्रेनें फुल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर घर आना मुश्किल, ट्रेनें फुल
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर यात्रा कष्टदायक हो सकती है। सभी ट्रेनें अभी से फुल हो गई हैं। त्योहार पर घर जाने के लिए लोगों को अब तत्काल टिकटों का ही सहारा बचा है। रिजर्वेशन फुल होने के कारण अधिकांश लोग वेटिंग में ही टिकट लेने को मजबूर हैं।
होली का त्योहार दो मार्च को है। ऐेसे में अब सिर्फ केवल आठ दिन शेष हैं। त्योहार घर आकर परिजनों के साथ मनाने का सपना पाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है। त्योहार मनाने के लिए घर जाने वाले लोग ट्रेन से सफर करने के लिए टिकट निकलवाने के लिए बुकिंट काउंटर पर पहुंच रहे हैं, जहां सभी ट्रेनों के फुल होने की जानकारी मिल रही है। पिछले एक माह से दिल्ली से आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस और मुंबई से आने वाली उद्योग नगरी, साकेत एक्सप्रेस के साथ ही अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल में सीटें फुल चल रही हैं।
ऐेसे में कुछ यात्री सफर के लिए वेटिंग टिकट निकाल रहे हैं तो कुछ साथियों की मदद से सफर करने की तैयारी में हैं। जिन लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल सका है वह तत्काल टिकट के चक्कर में हैं। परेशानी सिर्फ आने की नहीं है, बल्कि होली के बाद लौटने के लिए भारी मुसीबत झेलनी पड़ेगी। प्रभारी सीआरएस इनामउल्ला अंसारी ने बताया कि होली के पहले मुंबई, दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। यह संकट 15 मार्च तक बना रहेगा।
विज्ञापन
20 मार्च के बाद मिलेगी ट्रेनों में बर्थ
दिल्ली, मुंबई और पंजाब जाने वाले यात्रियों को 20 मार्च के बाद ही कुछ दिनों के लिए ट्रेनों में बर्थ मिल सकती है। साकेत, उद्योगनगरी, पंजाब मेल, काशी विश्वनाथ और पद्मावत एक्सप्रेस में बीस दिनों तक लोगों को दिक्कत नहीं होगी, हालांकि आधे अप्रैल के बाद फिर सफर मुश्किल हो जाएगा।
ट्रैवल एजेंसियों पर भी मारामारी
होली पर घर आने वाले परदेशियों को ट्रेनों में आरक्षित टिकट न मिलने के कारण बस से सफर करना पड़ रहा है। दिल्ली से होली पर घर आने वाले अधिकांश लोगों ने अब ट्रैवल एजेंसियों का रुख कर लिया है। ताकि वे घर पहुंच सके। वे लोग एजेंसियों पर अपना टिकट बुक करा रहे हैं।