फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   historysheeter died in firing

लुटेरों से बचने को प्रॉपर्टी डीलर ने चलाई गोली, हिस्ट्रीशीटर की मौत

Thu, 03 Nov 2016 11:41 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Thu, 03 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
historysheeter died in firing
pratapgarh
जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा गांव के करीब बुधवार रात लूट का प्रयास कर रहे बदमाशों पर प्रापर्टी डीलर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। गोली लगने से एक हिस्ट्रीशीटर की मौत हो गई। घटना के बाद प्रापर्टी डीलर भागकर थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। रात में ही महेशगंज पुलिस के साथ ही जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना में मृतक की पत्नी ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, प्रापर्टी डीलर ने लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। खास बात ये कि मृतक बॉलीवुड अदाकारा राखी की लाइसेंसी रिवॉल्वर चुराने का भी आरोपी था।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के सबलगढ़ डेरवा गांव निवासी दिलीप जायसवाल उर्फ सुनील पुत्र मोहनलाल प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। उसके पास डेरवा में हीरो बाइक की एजेंसी भी है। वह अपने चचेरे भाई जोत प्रसाद व ड्राइवर विनोद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी के साथ बुधवार को लखनऊ गया था। देर रात लौटते समय खटवारा गांव केपहले ही एक डाला मैजिक को सामने लगाकर उसकी आर्टिका गाड़ी रोक ली गई। कुछ लोग उसकी गाड़ी का गेट खोलकर आगे बैठे उसके भाई जोत प्रसाद से हाथपाई करने लगे। इस दौरान जोत प्रसाद पर फायरिंग भी की गई, लेकिन वह बच गया। यह देख दिलीप ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दो फायर झोंक दिया। इससे एक बदमाश वहीं लुढ़क  गया। इसके बाद ड्राइवर तेजी से गाड़ी लेकर भाग निकला। दिलीप ने सीधे थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर, गोली लगने और पुलिस के आने की सूचना पर घायल बदमाश को उसके साथी लेकर घर पहुंच गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां एक मिस कारतूस और 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। गोली से घायल बदमाश की पहचान हिस्ट्रीशीटर चंद्रकांत मिश्र उर्फ मुन्ना घेवड़ा के रूप में हुई। जेठवारा पुलिस घर पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना में मृतक की पत्नी मंजुला ने पति चंद्रकांत मिश्र उर्फ मुन्ना घेवड़ा की हत्या में दिलीप जायसवाल सहित तीन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, दिलीप उर्फ सुनील जायसवाल ने सात अज्ञात के खिलाफ लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के भिखरिन का पुरवा शेखपुर चौरास गांव निवासी मृतक चंद्रकांत मिश्र उर्फ मुन्ना घेवड़ा कई थानों में वांछित था। कई मामलों में उसका नाम आया था। जेठवारा, महेशगंज, बाघराय सहित लालगंज अझारा में भी उसके अपराधों की लिस्ट है। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी ने दिलीप जायसवाल पर आरोप लगाया है कि उसने उसके पति को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। उसके पति चंद्रकांत ने दिलीप जायसवाल को प्रापर्टी के लिए 10 लाख रुपये दिए थे। काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसने जमीन नहीं लिखी। दबाव बनाने पर दो नवंबर की शाम को उसने पैसा देने के लिए ही बुलाया था। आरोप लगाया कि जेठवारा एसओ दिनेश कुमार चंद्रकांत के जिंदा होने के बाद भी उसे घसीटकर ले गए। पुलिस की अभिरक्षा में ही उसकी मौत हुई। शाम को शव पोस्टमार्टम से घर आया तो ग्रामीणों के साथ परिजन भी यही कहते रहे कि जब तक उसके 10 लाख रुपये नहीं दिलाए जाते, आरोपियों को जेल नहीं भेजा जाता तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। फिलहाल देर शाम तक भारी पुलिस फोर्स मौके पर जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed