फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hars Shbala and barber serious injured in firing

हर्ष फायरिंग में घायल सहबाला व नाई गंभीर

Sat, 09 May 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hars Shbala and barber serious injured in firing
प्रतापगढ़। गुरुवार की देर रात लीलापुर इलाके के मिश्रपुर गांव में द्वारचार के दोरान हुई हर्ष फायरिंग में घायल सहबाला व नाई को देर रात डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। दोनों की हालत खतरे में बताई जा रही है।
विज्ञापन


जेठवारा थाना के पूरे मोतीलाल का पुरवा निवासी पियूष की बारात मिश्रपुर लालगंज निवासी राघवेन्द्र नाथ तिवारी के घर गुरुवार को आई थी। बारात में द्वारपूजा के समय घराती की ओर से हर्ष फायरिंग होने लगी। इस बीच गोली दूल्हे के मामा के लड़के सचिन और नाई छोटेलाल को लग गई। इससे अफरातफरी का महौल बन गया। लोग इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाने की जुगत करने लगे। आनन-फानन में बारतियों ने दूल्हे की गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल लाया। यहां हालत गंभीर देख देर रात डॉक्टरों ने दोनों को इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 बताता जाता है कि इलाहाबाद में दोनों की हालत नाजुक है। लोगों की मानें तो  हर्ष फायरिंग के बाद बाराती भाग निकले। घटना के बाद  दूल्हे व उसके पिता ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर इलाकाई पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शादी कराई। इलाकाई पुलिस ने बारात की वीडीओ क्लिीपिंग को अपने कब्जे में ले लिया। उसी के तहत हर्ष फायरिंग करने वालों पर पह शिकंजा कसेगी। रात भर पुलिस छापामारी की पर कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed