{"_id":"5a9c4c794f1c1b05738ba8c9","slug":"hanged-by-the-young-man-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की रात घर से निकले युवक का शव पेड़ पर फांसी से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी।नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरियावां मोड़ के पास स्थित ढाबे पर रविवार की शाम एक पिकअप चालक रुका। वह शौच के लिए बाग की ओर गया। बाग में उसे पेड़ पर फांसी पर लटकता एक युवक का शव दिखा। वह शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागा।
उसने मामले की जानकारी ढाबा मालिक को दी। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। बाद में युवक की पहचान रंजीत उर्फ जजमान (30) पुत्र संतलाल पटेल निवासी नटोही के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके घर का नंबर निकालकर जानकारी दी। परिजनों ने बताय कि वह शनिवार की शाम से ही गायब है। फिलहाल रंजीत ने खुदुकशी की है या फिर किसी नपे उसे मारने के बाद पेड़ से लटकाया है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा।
होली के दिन फांसी के फंदे पर मिले युवक के शव का रहस्य तीसरे दिन भी नहीं खुल सका है। पुलिस मृतक के मोबाइल के काल व मैसेज की डिटेल खंगालकर मौत हत्या या आत्महत्या के रहस्य से पर्दा उठाना चाहती है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के पूरे बीरबल निवासी हरिश्चंद्र शुक्ल का छोटा पुत्र चौबीस वर्षीय दीपांशु शुक्ल उर्फ प्रिंस शुक्रवार को दिन में दोस्तों के साथ होली खेलने निकला था। शाम को वह घर पहुंचा और खाना खाने के बाद गांव में लोगों से होली मिलने की बात कहकर चला गया। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। उसका मोबाइल भी आफ बता रहा था। काफी देर तलाश के बाद भी वह नहीं मिला तो परेशान परिजन घर लौट आए। शनिवार की सुबह प्रिंस का शव उसके ट्यूबवेल के समीप आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। मृतक का शव गमछे से बने फांसी के फंदे पर लटक रहा था और उसका मोबाइल फोन नीचे आफ पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस भी आत्महत्या या हत्या की गुत्थी में उलझी रही।
घटना संदिग्ध देख पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। शनिवार की शाम को शव पीएम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर पुलिस घटना का खुलासा तीसरे दिन भी नहीं कर सकी है। सूत्रों की माने तो पीएम रिपोर्ट में भी मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। युवक की मौत का रहस्य सुलझाने के लिए अब पुलिस उसके मोबाइल का डिटेल खंगाल रही हैै। बताया जाता है कि मृतक के मोबाइल में कुछ ऐसे संदेश मिले हैं, जिससे उसकी हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी। हांलांकि पुलिस अभी कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग को भी अपनी जांच में शामिल किया है। लेकिन अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक के मौत की वजह साफ हो सकेगी। मौत की वजह खंगाली जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा।