{"_id":"5b2bf1724f1c1bf96e8b9637","slug":"gunfire-gunmen-looted-after-shooting-sarraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ को गोली मारकर बदमाशों ने जेवरात लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ को गोली मारकर बदमाशों ने जेवरात लूटे
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से बाजार के लिए निकले सर्राफ को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर लाखों रुपये के जेवरात लेकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सर्राफ को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
कंधई थाना क्षेत्र के सकरा निवासी रामचंद्र सोनी (55) गुरूवार की सुबह मदाफरपुर की साप्ताहिक बाजार करने के लिए घर से निकला था। वह बाइक लेकर रत्नाकरपुर के पास सूनसान स्थान पर पहुंचा। तभी पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। उसे ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया लेकिन वह उनका मंसूबा समझकर बाइक की स्पीड बढ़ा दिया। यह देख बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी। फायर होते ही रामचंद्र ने बाइक रोक दी। इसके बाद बदमाशों ने जेवरात से भरा थैला लूट लिया और मदाफरपुर की ओर भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। बदमाश रामचंद्र के पास से 10 तोला सोना और चार किलो ग्राम चांदी के आभूषण लूटकर भागने में कामयाब रहे। सूचना मिलने पर कंधई पुलिस मौके पर पहुंची। सर्राफ से पूछताछ के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहां से पुलिस को खोखा मिला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के साथ सर्राफ को उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा। लूटे गए जेवरात की कीमत लगभग 4 लाख बताई जा रही है। एसओ कंधई ने बताया कि तहरीर मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।