{"_id":"5ac7b0cd4f1c1bec618b5e08","slug":"goons-murdered-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानधाता इलाके में इलाहाबाद-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर स्थित भावलपुर मोड़ के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से छलनी कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर विश्वनाथगंज की ओर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मानधाता थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ (45) पुत्र स्व. मोहम्मद हई इलाहाबाद में प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। हर दिन शाम को वह इलाहाबाद से घर आ जाते थे। शुक्रवार की शाम वह बाइक से पहाड़पुर बाजार गए थे। वहां से सब्जी खरीदकर देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर लौट रहे थे। हाईवे पर भावलपुर मोड़ के करीब स्थित ईंट-भट्ठे के समीप अचानक एक बाइक से तीन लोग आए और आरिफ पर फायरिंग शुरू कर दी।
एक गोली लगने के बाद वह अपनी बाइक छोड़कर जान बचाने के लिए भागने लगे। हमलावरों ने दौड़ाकर उन्हें और तीन गोलियां मार दीं। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बदमाश विश्वनाथगंज की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
फायरिंग की आवाज सुनकर ईंट-भट्ठे पर मौजूद लोग भागकर आरिफ के पास पहुंचे। उनके परिजनों के साथ ही पुलिस को खबर दी। थोड़ी देर बाद ही ग्रामीणों के साथ परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। आरिफ को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलने पर सीओ रानीगंज जेडी मिश्र, मानधाता थाने की फोर्स और डायल 100 के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका।