{"_id":"579a46ba4f1c1b1a4f21eae5","slug":"goli-markar-htya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघराय में अधेड़ की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाघराय में अधेड़ की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघराय थाना क्षेत्र के मलावा छजईपुर गांव में बुधवार रात घर के बाहर सो रहे राजाराम यादव (55) पुत्र छोटेलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छर्रे लगने से उनके साथ से रहा मासूम भी घायल हो गया। फायर की आवाज पर घरवालों की नींद टूटी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर गांव के लोग मौके पर जुटे और राजाराम को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। उधर, मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मृतक की बेटी की तहरीर पर गांव के ही एक व्यक्ति पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
बाघराय थाना क्षेत्र के मलावा छजईपुर गांव निवासी राजाराम यादव (55) पुत्र छोटेलाल कुंडा तहसील में अधिवक्ताओं के साथ काम करते थे। बुधवार की रात वह घर के बाहर अपनी बेटी के बेटे उज्ज्वल (5) के साथ सो रहे थे। रात करीब 12 बजे किसी ने उन्हें गोली मार दी। फायर की आवाज पर बगल में ही सो रही उनीकी पत्नी राजकुमारी जाग गई और शोर मचाया। इस पर गांव के लोगों सहित परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। देखा तो राजाराम को गोली लगी थी। उनके बगल में लेटा उज्ज्वल भी खून से लथपथ था। परिजनों ने राजाराम को अस्पताल ले जाना चाहा, लेकिन उनकी मौत हो गई। उधर उज्ज्वल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से उसके घर में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक की बेटी ने पड़ोस के ही जगदीश यादव पुत्र दयाराम पर जमीन के विवाद में हत्या किए जाने की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।