फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   girl death in accident

बेकाबू ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत

Thu, 15 Mar 2018 12:41 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 15 Mar 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
girl death in accident
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
चचेरे भाई के साथ परीक्षा देने जा रही छात्रा को हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। जिससे आक्रोशित परिजन शव लेकर घर चले गए और देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के सुलतानपुर निवासी उदयशंकर की पुत्री पूजा तिवारी (19) स्वामी करपात्री डिग्री कॉलेज पूरे गोसाई में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बुधवार को परीक्षा देने के लिए अपने चचेरे भाई राजकुमार (32) के साथ घर से निकली। गाजी की बाग के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे राजकुमार सड़क की पटरी पर जा गिरा और पूजा सड़क पर गिर गई। पूजा के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि आसपास के लोगों की मदद से उसे रानीगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। लोगों की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित परिजन शव लेकर घर चले गए। जहां देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों में पुलिस के रवैये को लेकर गुस्सा है। रानीगंज एसओ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। फिलहाल पुलिस के रवैये पर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। हादसे के बाद पुलिस की निष्क्रियता से चालक ट्रक लेकर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के सुलतानपुर निवासी उदयशंकर तिवारी अपनी पत्नी व बेटे के साथ मंगलवार को मुंबई के लिए घर से निकला था। वह इटारसी पहुंचा था। रास्ते में बेटी की हादसे में मौत की खबर मिलने पर उदयशंकर सभी के साथ लौट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed