{"_id":"57c86e6e4f1c1b50212cb58a","slug":"froud-to-four-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा दे हड़प लिए चार लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा दे हड़प लिए चार लाख
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
कंपनी मैनेजर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लोगों ने नगर कोतवाली के एक युवक से चार लाख रुपये हड़प लिए और बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। पैसा वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
नगर कोतवाली के भुवालपुर निवासी हरिश्चंद्र पटेल पुत्र लल्लूराम का आरोप है कि लालगंज के इटौरी पूरे मना के सत्येंद्रनाथ मिश्र व आलोक मिश्र ने बीती 5 अक्तूबर 2014 को नौकरी दिलाने के नाम पर उससे चार लाख रुपये ले लिया। कुछ दिनों बाद उसे एक फर्जी नियुक्ति पत्र आरोपियों ने थमा दिया। जब इसकी जानकारी हुई तो उसने अपना पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया। पहले तो उसे आजकल का बहाना बताकर दोनों टरकाते रहे, लेकिन अब उसके पैसा मांगने पर दोनाें उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसको लेकर पीड़ित ने लालगंज कोतवाली में तहरीर दी।
जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल अमित कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।