फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Five bullet fire in 5 seconds

5 सेकंड में मारीं पांच गोलियां

Fri, 25 Jan 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Jan 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Five bullet fire in 5 seconds
murder - फोटो : अमर उजाला, प्रतापगढ़
 सदर बाजार में मार्बल कारोबारी राजेश सिंह की हत्या करने वाले बदमाश शार्प शूटर थे। तभी तो पांच सेकंड तक दुकान के भीतर रुकने वाले दोनों बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों की मदद करने व राजेश की दुकान का एक शटर बंद होने का बदमाशों को इंतजार था।
विज्ञापन


मार्बल कारोबारी राजेश सिंह की हत्या करने वाले बदमाश शार्प शूटर हैं। बदमाशों को यह पता था कि रात आठ बजे के करीब राजेश की दुकान का एक शटर पहले बंद होता है। जिस ओर दुकान का काउंटर है। एक शटर बंद होने के बाद भीतर के हालात पर जल्दी किसी की नजर नहीं पड़ती। जैसे ही एक शटर बंद करके राजेश गल्ले बिक्री के रुपये की गिनती कर रहे थे। ठीक उसी समय चेहरा ढका बदमाश दुकान के भीतर इंट्री करता है और चार गोलियां उनके कंधे व हाथ में उतारने के बाद बाहर निकलता है। अभी वह कुर्सी से फर्श पर गिरते ही हैं कि दूसरे बदमाश की इंट्री होती है और वह उनके सिर में गोली मारकर बाहर की ओर भागता है।
विज्ञापन


दूसरा हत्यारा राजेश को जिंदा छोडने के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहता दिखा। बदमाशों के आने के पहले दुकान के बाहर एक बाइक पर बदमाशों का साथी भी खड़ा था। बदमाशों के आने के बाद वह आगे निकल जाता है। बदमाशों के दुकान पर पहुंचने और घटना को अंजाम देकर भागने में कुल 20 सेकंड का वक्त लगा। पुलिस की मानें तो हत्यारों की मदद करने वाले दूसरे लोग भी आसपास ही मौजूद थे। व्यापारी की हत्या भाड़े पर कराई गई है। बदमाशों का मकसद केवल राजेश की हत्या करना था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बुलेट शरीर में मिली, दुकान में मिला खोखा
मार्बल कारोबारी राजेश सिंह की लाश का रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। एसडीएम सदर अपनी टीम के साथ रात भर मुस्तैद रहे। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद दो डाक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम हुआ। सिर में लगी गोली पार हो गई थी। एक कंधे में लगी गोली भी पेट से निकली थी। एक हाथ में और दो बुलेट पेट व रीढ़ की हड्डी में फंसी मिली। दुकान के भीतर से खोखा व एक बुलेट का टुकड़ा भी बरामद हुआ था।

हत्या के विरोध में दुकानें बंद कर सड़क पर उतरे व्यापारी
मार्बल कारोबारी की सनसनीखेज हत्या के विरोध में गुरुवार को व्यापारी सड़क पर उतर गए। दुकानें बंद कर जुलूस निकाला। शहर में घूम-घूम कर दुकानें बंद कराईं। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर व्यापारी जाम लगाकर प्रदर्शन करते रहे। बवाल की आशंका को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी फोर्स के साथ चौक पहुंचे। व्यापारियों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।

शहर के सदर बाजार में मार्बल कारोबारी राजेश सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। बुधवार की रात दुकान के भीतर घुसकर बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। सनसनीखेज घटना से व्यापारियों में खौफ व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में गुरुवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंदकर विरोध जताया। पंजाबी मार्केट, फलमंडी, चौक घंटाघर, बाबागंज समेत अन्य इलाकों की दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जगह-जगह जाम लगाया। बवाल की आशंका को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्रा कंधई, अंतू व कोतवाली की पुलिस के साथ चौक घंटाघर पहुंचे।

व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन देखते हुए पुलिस भी मुस्तैद रही। जुलूस में शामिल युवा व्यापारी चौक घंटाघर पर एकत्र होकर जाम लगा दिए। व्यापारियों में घटना को लेकर भारी गुस्सा था। एएसपी ने प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को समझाबुझाकर शांत कराया। जिसके बाद जाम समाप्त हो सका।

सदर बाजार में लगा रहा नेताओं व व्यापारियों का जमावड़ा
मार्बल कारोबारी राजेश सिंह की सनसनीखेज हत्या की खबर मिलने के बाद व्यापारियों के अलावा रिश्तेदारों का रात से ही घर पर जमघट लगने लगा। गुरुवार की सुबह सदर विधायक संगमलाल गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, व्यापारी नेता मंजीत सिख्नंह छाबड़ा, अख्तर राइन, अभिषेक मिश्र, संजय जैन, अमित केसरवानी, संजय खंडेलवाल, रोशनलाल ऊमरवैश्य, श्रीकिशोर अग्रवाल, विष्णु खंडेलवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने घटना पर दुख जताया।

नशेड़ी के हंगामे से लोग आक्रोशित
सदर बाजार में रात के समय व्यापारियों के हाइवे पर जाम के दौरान पुलिस के होश उड़ गए। घर के बाहर व सदर बाजार चौराहे पर जाम के दौरान एक नशेड़ी हंगामा करने लगा। जिससे लोग आक्रोशित हो गए। हालांकि बड़े लोगों ने सभी को समझाकर शांत कराया।

व्यापारियों में तालमेल का दिखा अभाव
मार्बल कारोबारी राजेश सिंह की सनसनीखेज हत्या की खबर के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद वहां से व्यापारियों का जत्था सदर बाजार पहुंचा। इस दौरान जाम लगाकर लोगों ने आवागमन ठप किया। गुरुवार को भी दुकानें बंद कराने से लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने में भी व्यापारियों के बीच तालमेल का अभाव दिखा। अपने साथी की हत्या पर एकजुट होने का भले ही व्यापारी दावा करते रहे लेकिन शहर में हर ओर गुटबाजी का नजारा दिखाई पड़ा।

व्यापारियों के साथ एसपी से मिले सदर विधायक
 मार्बल व्यापारी की हत्या को लेकर व्यापारियों के साथ सदर विधायक संगमलाल गुप्ता पुलिस अधीक्षक से मिले। सात सूत्रीय ज्ञापन डीएम व एसपी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, वकीलों ने शुक्रवार को तालाबंदी का ऐलान किया है।  
व्यापारियों के साथ गुरुवार को सदर विधायक संगमलाल गुप्ता पुलिस अधीक्षक एस आनंद से मिले। इसके पूर्व व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। व्यापारियों ने एसपी से मांग करते हुए कहा कि 72 घंटे के भीतर अपराधियों को पकड़कर जेल भेजें। जेल में बंद कुख्यात अपराधियों को दूसरी जेल भेजा जाए। आजाद नगर में पुलिस चौकी खोली जाए।

सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। जरूरतमंद कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी हो। कोहड़ौर में सगे व्यापारी भाइयों की हत्या के बाद परिवार के लोगों को शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाए। विधायक ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही हत्या की वजह सबके सामने होगी। हत्यारे जरूर जेल जाएंगे। जूनियर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में अध्यक्ष लीलाधर दुबे ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। व्यापारी राजेश सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को अधिवक्ता कलेक्ट्रेट में तालाबंदी करेंगे। गुरुवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।


इस मौके पर शेष बहादुर सिंह, गणेश नारायण मिश्र, विद्यासागर, अवनीश पांडेय, दीपक मिश्रा, मनीष कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। रूलर्स बार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर अंजनी सिंह, महेश शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, नीरज राय, विवेक त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed